CG | Thu, 02 July 2026

No Ad Available

CG NEWS: 3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय बना कबाड़खाना, ग्रामीणों को नहीं मिल रही सुविधा

01 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 5 views
CG NEWS: 3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय बना कबाड़खाना, ग्रामीणों को नहीं मिल रही सुविधा

सूरजपुर । CG NEWS: सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। शासन द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए गए इस शौचालय की स्थिति इतनी खराब है कि अब यह शौचालय कम और कबाड़खाना ज्यादा नजर आ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय में न तो पानी की कोई व्यवस्था है और न ही नियमित साफ-सफाई की जाती है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से आज तक यह शौचालय आम लोगों के उपयोग के योग्य नहीं बन पाया है। शौचालय के अंदर गंदगी फैली हुई है और परिसर में कबाड़ जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद उन्हें इस योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं शौचालय की जर्जर हालत को देखकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा शौचालय को शीघ्र उपयोग योग्य बनाने की मांग की है।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा कब तक उपलब्ध हो पाती है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.