CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: आधी रात व्यस्त सड़क पर नशे में धुत्त मिला युवक, राहगीरों की सतर्कता से बची जान

08 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 25 views
CG NEWS: आधी रात व्यस्त सड़क पर नशे में धुत्त मिला युवक, राहगीरों की सतर्कता से बची जान

बिलासपुर। CG NEWS: शहर के सरकंडा क्षेत्र स्थित महामाया चौक पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। व्यस्ततम चौराहों में शामिल महामाया चौक पर एक युवक नशे की हालत में सड़क के बीचों-बीच बेसुध पड़ा मिला। समय रहते राहगीरों की नजर पड़ने से उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, महामाया चौक से पूरी रात कोरबा और अंबिकापुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन जारी रहता है। ऐसे में युवक का सड़क पर पड़े रहना किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा था। यदि राहगीरों ने समय रहते उसे नहीं देखा होता, तो किसी भी गंभीर दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए युवक को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उसकी स्थिति पर नजर रखी गई। घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में लापरवाही बरतने के गंभीर खतरे को उजागर किया है। साथ ही यह सवाल भी खड़ा किया है कि रात के समय व्यस्त सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता को लेकर और अधिक सतर्कता की आवश्यकता है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.