CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: अधिकारियों के लिए सख्त गाइडलाइन, सांसद – विधायकों के पत्रों की अनदेखी नहीं चलेगी, जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें

03 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 914 views
CG NEWS: अधिकारियों के लिए सख्त गाइडलाइन, सांसद – विधायकों के पत्रों की अनदेखी नहीं चलेगी, जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे जाने वाले पत्रों एवं जनहित के मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न विभागों और कार्यालयों में इन निर्देशों का समुचित पालन नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिसे गंभीरता से लिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में समय-समय पर जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों को शामिल किया गया है। सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि इन आदेशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें।

परिशिष्ट में वर्ष 2001 से 2009 तक जारी कुल 18 महत्वपूर्ण निर्देशों का उल्लेख किया गया है। इनमें सांसदों एवं विधायकों के पत्रों की तत्काल प्राप्ति स्वीकृति भेजने, 15 दिनों के भीतर उत्तर देने, पत्रों का रिकॉर्ड रखने, जनहित से जुड़े मामलों में प्राथमिकता से कार्रवाई करने और योजनाओं के भूमि पूजन, शिलान्यास तथा उद्घाटन जैसे कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने जैसे निर्देश शामिल हैं।

शासन ने स्पष्ट किया है कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उठाए गए जनहित के मामलों का समय पर निराकरण प्रशासन की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी अधिकारी इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि शासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय बना रहे।

 

 

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.