CG | Fri, 03 July 2026

No Ad Available

CG NEWS: अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, अवैध रूप से रेत और स्टोन गिट्टी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त

02 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 7 views
CG NEWS: अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, अवैध रूप से रेत और स्टोन गिट्टी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त

खड़गवां। CG NEWS: एमसीबी जिले के खड़गवां क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेत और स्टोन गिट्टी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जप्त वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

एमसीबी जिले में अवैध रेत उत्खनन और स्टोन गिट्टी के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार अभियान चला रहा है। विभागीय टीम नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के दौरान जहां भी बिना वैध अनुमति या दस्तावेजों के रेत अथवा स्टोन गिट्टी का परिवहन करते वाहन पाए जाते हैं, उनके विरुद्ध तत्काल जप्ती की कार्रवाई की जाती है। हाल ही में खड़गवां-ठग्गागांव क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान विभाग ने दो ट्रैक्टरों को जप्त किया। इनमें एक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया गया।

खड़गवां-ठग्गागांव क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर जप्त किए गए हैं। इनमें एक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया, जिसे संबंधित थाने के सुपुर्द किया गया है। आसपास की नदियों से अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जांच की गई और नियमानुसार कार्रवाई की गई। आगे भी अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।”

खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। चाहे मामला अवैध रेत उत्खनन का हो या स्टोन गिट्टी के अवैध परिवहन का, हर शिकायत की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.