CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्ती की तैयारी, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिए बड़े बयान

06 May 2026 | WEENEWS DESK | 48 views
CG NEWS: बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्ती की तैयारी, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिए बड़े बयान

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा पश्चिम बंगाल दौरे से लौटने के बाद कई अहम मुद्दों पर खुलकर बोले। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर कहा कि देश में अवैध प्रवेश रोकने के लिए अब ठोस और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के रास्ते घुसपैठ होती है, लेकिन वहां की सरकार द्वारा केंद्र की एजेंसियों को जरूरी सहयोग नहीं दिया गया। अब इस दिशा में बेहतर समन्वय और व्यवस्था पर काम किया जाएगा, ताकि घुसपैठ पर लगाम लग सके। पद्मश्री फूलबासन यादव के कथित अपहरण मामले पर भी डिप्टी CM ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि एक परिचित महिला ने सेल्फी के बहाने उन्हें गाड़ी तक बुलाया, जिसके बाद घटना हुई। पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की बात कही गई है।

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 मई को प्रस्तावित इस दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज समीक्षा बैठक करेंगे। डिप्टी CM ने बताया कि इस दौरान केंद्र और राज्य के बीच समन्वय से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, और इस बार महत्वपूर्ण बैठक जगदलपुर में आयोजित की जाएगी।

CM की समीक्षा बैठक पर क्या कहा ?

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं, जिसकी तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समीक्षा बैठक करेंगे। इसको लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल 24-25 जून को बनारस में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदूओं पर चर्चा हुई, जिसमें केंद्र और राज्यों की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी शामिल थी। इस वर्ष यह अहम बैठक छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियों को लेकर आज सीएम के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित है।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.