CG | Sun, 27 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: बारिश ने खोली आंगनबाड़ी की पोल: जर्जर छत के नीचे 18 बच्चों की पढ़ाई, करंट का भी खतरा

26 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 810 views
CG NEWS: बारिश ने खोली आंगनबाड़ी की पोल: जर्जर छत के नीचे 18 बच्चों की पढ़ाई, करंट का भी खतरा

खैरागढ़। CG NEWS: खैरागढ़ लगातार बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पाण्डुका में आंगनबाड़ी भवन की बदहाल स्थिति सामने आई है। जर्जर भवन की छत बारिश में टपकने लगती है। कई जगह प्लास्टर उखड़ चुका है और सरिया दिखाई देने लगी है। प्लास्टर के टुकड़े गिरने से बच्चों पर हादसे का खतरा बना हुआ है।

सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों के अनुसार भवन करीब दो वर्षों से इसी हालत में है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से कई बार मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अब तक न मरम्मत हुई और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। केंद्र में 18 बच्चों की दर्ज संख्या है, जिन्हें जोखिम के बीच पढ़ना पड़ रहा है।

भवन की छत से विद्युत लाइन भी गुजर रही है, जिससे बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ गया है। जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने कहा कि ग्राम पंचायत से चर्चा कर मरम्मत तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। वीबीजी राम जी के तहत प्राप्त राशि से भवन की मरम्मत का प्रयास किया जाएगा।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.