CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: बिना नोटिस खेत में हाईटेंशन टावर लगाने का विरोध, किसान ने जताई भारी नाराजगी

20 May 2026 | WEENEWS DESK | 53 views
CG NEWS: बिना नोटिस खेत में हाईटेंशन टावर लगाने का विरोध, किसान ने जताई भारी नाराजगी

तखतपुर। CG NEWS: ​तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखासर में हाई टेंशन विद्युत तार के खंभे (टावर) लगाने को लेकर स्थानीय प्रशासन और बिजली कंपनी के खिलाफ एक किसान का बड़ा आक्रोश सामने आया है। लखासर के निवासी पीड़ित किसान हरिशंकर तिवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी मर्जी और बिना किसी लिखित या आधिकारिक नोटिस के, विभाग द्वारा मनमाने ढंग से उनकी भूमि पर काम शुरू किया जा रहा है। उन्हें केवल फोन के माध्यम से यह सूचना दी गई कि उनकी जमीन पर हाई टेंशन तार का खंभा लगाया जा रहा है और उन्हें मुलाकात करने के लिए कहा गया, जो कि पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है।

हरिशंकर का कहना है कि उनकी यह जमीन मुख्य रोड से लगी हुई बेहद कीमती भूमि है और पूरे परिवार के जीवन-यापन तथा भरण-पोषण का यही एकमात्र जरिया है। यदि इस जमीन पर हाई टेंशन का विशाल खंभा और तार लगा दिए जाते हैं, तो पूरी जमीन पूरी तरह से अनुपयोगी और खराब हो जाएगी, जिससे उनके सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। अपनी इस बदहाली को देखते हुए व्यथित किसान ने शासन-प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि या तो इस हाई टेंशन खंभे को उनकी जमीन से हटाकर किसी दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए, अथवा भारी नुकसान के मुआवजे के रूप में उनके परिवार के किसी एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.