CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे आकाश सिंह ठाकुर, महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नागपुर के टॉपर्स मे शामिल

19 May 2026 | WEENEWS DESK | 65 views
CG NEWS: छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे आकाश सिंह ठाकुर, महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नागपुर के टॉपर्स मे शामिल

पांडुका। CG NEWS: अगर हमारे अंदर आगे बढ़ने का जज्बा और जुनून हो तो हम हर टारगेट को फतह कर सकते हैं इसका सर्वोत्तम उदाहरण नगर के निवासी महेंद्र सिंह ठाकुर और श्रीमती जय श्री सिंह जिसमें महेंद्र सिंह इंश्योरेंस और पत्रकारिता के क्षेत्र के जाने-माने शख्सियत है तथा उनकी धर्मपत्नी जयश्री सिंह जो कि अधिवक्ता है उनके छोटे सुपुत्र आकाश सिंह ठाकुर जिनका बचपन से सपना रहा है कि आगे चलकर जुडिशरी के क्षेत्र में एक माइलस्टोन बनेंगे और उनका प्रमुख उद्देश्य दीन हीन पीड़ित मानवता की सेवा।

कठोर परिश्रम के बल पर महाराष्ट्र नेशनल लॉ कॉलेज नागपुर में एडमिशन मिला आकाश सिंह ठाकुर का शुरू से सपना था इंडिया के सर्वश्रेष्ठ लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना और इसी के अंतर्गत वर्ष 2025 में कठोर परिश्रम के बल पर नागपुर के महाराष्ट्र नेशनल लॉ कॉलेज में एडमिशन मिला और वहां एडमिशन के साथ जिन्होंने बहुत सारे कंपटीशन भी जीते जिसमें 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 भोपाल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडिया लेवल पर नेशनल एंड इंटरनेशनल लॉ क्विज समसामयिक विषय और जनरल नॉलेज के प्रतिष्ठित कंपटीशन जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के विद्वान जस्टिस माननीय संजय करोल आए थे और साथ में इंडिया के टॉप अधिवक्ता और विद्वान भी बतौर गेस्ट शामिल थे इस कंपटीशन में पूरे देश से टॉप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जिनकी संख्या 15 थी कठिन कंपटीशन में आकाश सिंह ठाकुर और उनके दो सहयोगी इन्होंने इंडिया लेवल के इस कंपटीशन में तीसरा स्थान प्राप्त कर ₹21000 का नगद पुरस्कार और चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की थी।

इसके अलावा इन्होंने अपनी लेखनी से भी कमाल करके इंडिया के टॉप लॉ मैगजीन में लेख लिखा तथा अन्य कंपटीशन में अपनी जगह बनाई है अभी अप्रैल 2026 में हुई वार्षिक परीक्षा या फाइनल सेमेस्टर जो भी कहें इसमें इनका कोर्स है है- बीए एलएलबी -ऑनर्स इन जुडिशरी जस्टिसिग जो कि मुख्यतः जुडिशरी सर्विस का बेस है यहां पर प्रथम वर्ष में टोटल 6 सब्जेक्ट में तीन में एक्सीलेंस और तीन सब्जेक्ट में ए डबल प्लस का रैंक लाकर अपने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के टॉपर्स में जगह बनाई और साथ में पांडुका सहित पूरे अंचल और छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ाया आकाश सिंह ठाकुर की सफलता पर पांडुका के गणमान्य नागरिक और अंचल के प्रतिष्ठित लोगों ने खुशी जताई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी है यहां यह बता देना लाजमी है कि आकाश सिंह ठाकुर की पढ़ाई छत्तीसगढ़ के जाने-माने शैक्षणिक संस्थान में से एक कृष्णा पब्लिक स्कूल नया रायपुर में हुई है वहां पर भी हमेशा स्कूल के टॉपर्स में रहे।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.