CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ में बड़ा प्रशासनिक आदेश, शशिकांत द्विवेदी को बोर्ड की शक्तियों का प्राधिकरण

04 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 82 views
CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ में बड़ा प्रशासनिक आदेश, शशिकांत द्विवेदी को बोर्ड की शक्तियों का प्राधिकरण

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में सहकारी संस्थाओं से जुड़ा एक अहम प्रशासनिक आदेश सामने आया है, जिसमें आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ द्वारा 3 फरवरी 2026 को जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, रायपुर के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने हेतु शशिकांत द्विवेदी को अधिकृत किया गया है।

यह निर्णय छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) एवं सहकारी सोसायटी नियम 1962 के नियम 43-ख के अंतर्गत गठित छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है।

आदेश के अनुसार आगामी आदेश तक शशिकांत द्विवेदी संघ के बोर्ड की सभी शक्तियों का प्रयोग करेंगे। यह आदेश नवा रायपुर से जारी किया गया है और इसकी प्रतिलिपि राज्य शासन, सहकारिता विभाग, कलेक्टरों सहित संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।



WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.