CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: चिंगरा पगार वाटरफॉल में जानलेवा स्टंट, 100 फीट ऊंचे झरने से युवक ने लगाई छलांग, वीडियो वायरल

23 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 32 views
CG NEWS: चिंगरा पगार वाटरफॉल में जानलेवा स्टंट, 100 फीट ऊंचे झरने से युवक ने लगाई छलांग, वीडियो वायरल

गरियाबंद। CG NEWS: बारिश का मौसम शुरू होते ही छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का प्रसिद्ध चिंगरा पगार वाटरफॉल पर्यटकों से गुलजार हो जाता है। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित यह प्राकृतिक झरना अपनी खूबसूरती के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। लेकिन अब यहां का एक वायरल वीडियो रोमांच नहीं, बल्कि लापरवाही और जानलेवा स्टंट की कहानी बयां कर रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक करीब 100 से 125 फीट ऊंचे झरने के ऊपर से नीचे बने कुंड में छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। युवक के साथ मौजूद साथी पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इतनी ऊंचाई से छलांग लगाना किसी भी क्षण बड़े हादसे में बदल सकता है।

झरने के नीचे बना कुंड बेहद गहरा है। इसके अलावा पानी के भीतर बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें भी मौजूद रहती हैं। ऐसे में जरा-सी चूक सीधे जानलेवा साबित हो सकती है। हालांकि वायरल वीडियो में युवक सुरक्षित नजर आ रहा है, लेकिन यह स्टंट किसी भी कीमत पर सुरक्षित नहीं माना जा सकता।

चिंता की बात यह भी है कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने के बाद कई युवा इसे दोहराने की कोशिश करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सुरक्षा और जानकारी के इस तरह के खतरनाक स्टंट गंभीर हादसों को न्योता दे सकते हैं। चिंगरा पगार वाटरफॉल प्रकृति का अनमोल उपहार है। यहां आने वाले पर्यटक इसकी खूबसूरती, ठंडी फुहारों और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लें, लेकिन रोमांच के नाम पर अपनी जान जोखिम में डालने से बचें। एक पल का जोश जिंदगी भर का पछतावा बन सकता है।

पर्यटन स्थल घूमने जाएं, यादगार पल बनाएं, लेकिन खतरनाक स्टंट से दूर रहें। आपकी एक गलती आपके परिवार के लिए कभी न भरने वाला दर्द बन सकती है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।वीडियो में झरने से छलांग लगाने वाला युवक कौन है और वह कब का वीडियो है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.