बिलासपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। अब केवल धान ही नहीं, बल्कि दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।
राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलों की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता दी जाएगी। सरकार का मानना है कि फसल विविधीकरण से खेती की लागत और जोखिम कम होगा, जबकि किसानों को आय के नए अवसर मिलेंगे। इससे कृषि अधिक टिकाऊ, लाभकारी और आधुनिक बनेगी। साथ ही मोटे अनाज, दलहन और तिलहन के उत्पादन में बढ़ोतरी से पोषण सुरक्षा मजबूत होगी और बाजार की मांग भी पूरी की जा सकेगी। सरकार का लक्ष्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और खेती को अधिक लाभदायक बनाना है।
The post CG NEWS: धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता appeared first on Grand News.