CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: एंबुलेंस की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़

08 May 2026 | WEENEWS DESK | 38 views
CG NEWS: एंबुलेंस की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़

महासमुंद। CG NEWS: महासमुंद जिले में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 77 किलो गांजा, एक एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और मोबाइल सहित करीब 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से महासमुंद होते हुए एक एंबुलेंस में भारी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर एमएच 13 सीयू 0707 नंबर की एंबुलेंस और पायलेटिंग कार एमएच 12 एनबी 5277 को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान एंबुलेंस के अंदर छिपाकर रखा गया करीब 77 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 38 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा के बालीगुडा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर ले जाने की फिराक में थे। लेकिन एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस की सतर्कता से तस्करों की योजना नाकाम हो गई। खास बात यह है कि एंबुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी की कोशिश को पुलिस ने तीसरी बार विफल किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी महाराष्ट्र के धाराशिव और सोलापुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.