CG | Wed, 08 July 2026

No Ad Available

CG NEWS: हाथियों के कदमों से हरियाली की वापसी, उदंती में ‘एलीफेंट रेस्टोरेंट’ की शुरुआत

07 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 7 views
CG NEWS: हाथियों के कदमों से हरियाली की वापसी, उदंती में ‘एलीफेंट रेस्टोरेंट’ की शुरुआत

गरियाबंद/धमतरी। CG NEWS: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) ने वन्यजीव संरक्षण और जंगलों के पुनर्जीवन की दिशा में एक अभिनव पहल शुरू की है। AI आधारित हाथी ट्रैकिंग कार्यक्रम को अब पारिस्थितिक पुनर्स्थापन अभियान से जोड़ते हुए हाथियों के गोबर में मौजूद बीजों से जंगलों को फिर से विकसित किया जा रहा है। इसके तहत “एलीफेंट रेस्टोरेंट” और “हॉर्नबिल रेस्टोरेंट” तैयार किए जा रहे हैं, जहां हाथियों और हॉर्नबिल जैसे पक्षियों के पसंदीदा फलदार एवं देशी वृक्ष लगाए जाएंगे।

रिजर्व में 40 से अधिक जंगली हाथियों की गतिविधियों पर स्थानीय ट्रैकर्स AI आधारित CG Elephant Tracking & Alert App के जरिए नजर रख रहे हैं। ट्रैकर्स हाथियों के गोबर से प्राकृतिक रूप से अंकुरित आम, कुम्ही और केरमेट्टा जैसे पौधों को सुरक्षित स्थानों पर रोपित कर रहे हैं। वहीं पीपल, बरगद, पाकड़, जंगली जामुन समेत कई फलदार प्रजातियों के पौधे लगाकर हॉर्नबिल के लिए भी भोजन क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इससे वन्यजीवों को जंगल के भीतर ही पर्याप्त भोजन मिलेगा और मानव-हाथी संघर्ष में भी कमी आने की उम्मीद है।

वन विभाग के अनुसार यह पहल तकनीक, स्थानीय समुदाय और प्रकृति के समन्वय का अनूठा उदाहरण है। AI से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर हाथियों की पसंदीदा वनस्पतियों की पहचान कर वैज्ञानिक तरीके से पौधरोपण किया जा रहा है। इससे जैव विविधता, वनों की पारिस्थितिकी और जलवायु अनुकूल वन प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.