CG | Mon, 31 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: जिला भाजपा कार्यालय में सुनी गई 137वीं ‘मन की बात’, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश

30 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 972 views
CG NEWS: जिला भाजपा कार्यालय में सुनी गई 137वीं ‘मन की बात’, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश

रायगढ़। CG NEWS: रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, रत्थू लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के संबोधन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना और स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प उत्सव’ के रूप में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित करने की बात भी कही गई। इस दौरान स्वच्छता अभियान, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति लगातार प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.