CG | Mon, 31 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: विवाद पर सियासत तेज, पूर्व CM भूपेश बघेल के बयान पर विधायक सुशांत शुक्ला का पलटवार

30 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 969 views
CG NEWS: विवाद पर सियासत तेज, पूर्व CM भूपेश बघेल के बयान पर विधायक सुशांत शुक्ला का पलटवार

बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद अब इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने पलटवार किया है। सुशांत शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम है और बिलासपुर विवाद में प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विधायक ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल को देखने की बात कही। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने बिलासपुर विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने दावा किया कि बिलासपुर में हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए हैं और मामले से जुड़े असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है।

शुक्ला ने कहा कि समाज में अशांति फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने कार्यकाल और व्यवस्था पर भी नजर डालनी चाहिए। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में अपराधियों को संरक्षण मिलने की बातें सामने आती रही हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि समाज में अशांति पैदा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों का सही स्थान जेल है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.