CG | Wed, 22 July 2026

No Ad Available

CG NEWS: जलभराव से अब भी जूझ रहे लोग, बिल्हा विधायक ने अधिकारियों को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

21 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 7 views
CG NEWS: जलभराव से अब भी जूझ रहे लोग, बिल्हा विधायक ने अधिकारियों को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर में चार दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश और जलभराव का असर अब भी कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। खासकर बिल्हा विधानसभा के तिफरा, सरगांव और अन्य निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने से लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। इसे देखते हुए बिल्हा विधायक ने राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

बिलासपुर में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद बिल्हा विधानसभा के कई निचले इलाके अब भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। तिफरा, सरगांव सहित कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा होने से आम जनजीवन प्रभावित है। हालात को देखते हुए बिल्हा विधायक ने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा कर राहत एवं जल निकासी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और जहां जरूरत होगी वहां तत्काल राहत पहुंचाई जाएगी।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि यदि आने वाले दिनों में फिर से भारी बारिश होती है तो वे स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ मिलकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। उनका कहना है कि विधानसभा के केवल कुछ हिस्सों में जलभराव की समस्या है, जिसके स्थायी समाधान के लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आवश्यक कार्य पूरे होने के बाद भविष्य में लोगों को जलभराव जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और विधानसभा क्षेत्र में बेहतर जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.