CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: कोयला खदान में अवैध वसूली, बदहाल सड़कों के कारण कोयला ट्रांसपोर्ट व उत्पादन बुरी तरह प्रभावित

23 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 29 views
CG NEWS: कोयला खदान में अवैध वसूली, बदहाल सड़कों के कारण कोयला ट्रांसपोर्ट व उत्पादन बुरी तरह प्रभावित

सरगुजा। CG NEWS: सरगुजा जिले लखनपुर स्थित एसईसीएल के अमेरा कोल माइंस में पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली और बदहाल सड़कों के कारण कोयला ट्रांसपोर्ट व उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। माइंस में आने वाले ट्रकों से प्रति वाहन कोल माइंस के नाम पर 600 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। जिससे परेशान वाहन मालिक भुगत रहे हैं।

जबकि प्रतिदिन 4,000 टन कोयले की सप्लाई के लक्ष्य के मुकाबले बारिश, कीचड़ और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण केवल 300 से 400 टन ही सप्लाई हो पा रहा है। ऐसे में कोल प्रबंधन की लापरवाही से डीओ होल्डर को प्रतिदिन भारी नुकसान उठाना पर रह है। वही बात की जाये सड़क की तो खदान तक सड़क निर्माण का काम बरसात से पहले पूरा होना था, जो समय पर नहीं हुआ। 6 महीने पहले ग्रामीणों के विरोध के बावजूद इस खदान का विस्तार किया गया था, लेकिन मौजूदा कुव्यवस्था के चलते खदान के बाहर ट्रकों की 4 किलोमीटर से अधिक लंबी कतारें लगी हुई हैं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.