CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: क्रूज हादसे के बाद अब बैकुंठपुर स्थित झुमका जलाशय में संचालित क्रूज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

02 May 2026 | WEENEWS DESK | 48 views
CG NEWS: क्रूज हादसे के बाद अब बैकुंठपुर स्थित झुमका जलाशय में संचालित क्रूज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

जबलपुर। CG NEWS: जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद अब कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित झुमका जलाशय में संचालित क्रूज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस सुविधा में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। जब जमीनी हकीकत का जायजा लिया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं, जिसने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी।

झुमका जलाशय में संचालित क्रूज के भीतर सुरक्षा मानकों का पालन बेहद कमजोर नजर आया। क्रूज में सफर करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम नाकाफी दिखाई दिए। जांच के दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि क्रूज के अंदर रखे डस्टबिन में महंगी शराब और बीयर की कई खाली बोतलें मिलीं। इससे यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्रूज में शराब सेवन पर रोक है या नहीं, और यदि रोक है तो नियमों का पालन कौन सुनिश्चित कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रूज संचालन ठेका प्रणाली के तहत किया जा रहा है, जहां नियमों की अनदेखी और मनमानी लगातार देखने को मिल रही है। सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, लाइफ जैकेट की पर्याप्त व्यवस्था, कर्मचारियों की सतर्कता और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पर्यटन स्थल होने के कारण यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग जल सफर का आनंद लेने पहुंचते हैं।

ऐसे में सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जबलपुर हादसे के बाद भी यदि जिम्मेदार विभाग और प्रशासन समय रहते नहीं चेते, तो झुमका जलाशय में भी किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करता है और पर्यटकों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.