CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष अभियान शुरू, 30 जून तक रिकॉर्ड अपडेट कराने के निर्देश

16 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 40 views
CG NEWS: निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष अभियान शुरू, 30 जून तक रिकॉर्ड अपडेट कराने के निर्देश

रायगढ़। CG NEWS छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है।

पहले सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के रिकॉर्ड का आधार कार्ड में दर्ज जानकारी से मिलान कर आवश्यक संशोधन और अद्यतन किया जाएगा। यह विशेष अभियान 30 जून 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक श्रमायुक्त घनश्याम पाणिग्रही ने बताया कि जिले के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अपने मूल आधार कार्ड के साथ निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर पहुंचना होगा। वहां सीएससी संचालक श्रमिक की पहचान का सत्यापन कर पोर्टल के रजिस्ट्रेशन अपडेशन मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

सत्यापन के बाद श्रमिकों के नाम, जन्मतिथि, लिंग और मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरणों को आधार कार्ड के अनुरूप अपडेट किया जाएगा। विभाग के अनुसार, इस प्रक्रिया से श्रमिकों का डाटाबेस अधिक सटीक और अद्यतन बनेगा, जिससे भविष्य में ई-केवाईसी तथा विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। संशोधन आवेदन के लिए आधार कार्ड की स्पष्ट प्रति, सहमति पत्र , ई-साइन और मोबाइल ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य रहेगा। आवेदन के दौरान श्रमिक की लाइव फोटो भी ली जाएगी ताकि वास्तविक पहचान सुनिश्चित की जा सके। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने पर श्रमिक को एक विशिष्ट आवेदन क्रमांक जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से वह आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। श्रम विभाग ने सभी पंजीकृत श्रमिकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर रिकॉर्ड सत्यापन और संशोधन कराने की अपील की है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.