CG | Thu, 24 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

24 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 924 views
CG NEWS: फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

राजनांदगांव। CG NEWS: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी 32 वर्षीय युवक रोशन सोमुनिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती की वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से रोशन से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती की सहमति के बाद दोनों लगातार संपर्क में रहे।


होटल में साथ रहने के बाद शादी से किया इनकार



आरोप है कि युवक ने युवती को मिलने के लिए डोंगरगढ़ बुलाया। 30 नवंबर 2025 को दोनों की मुलाकात हुई और रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में रुके। युवती ने शिकायत में बताया कि शादी का भरोसा दिए जाने के कारण दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसके बाद दोनों करीब तीन दिनों तक अलग-अलग होटलों में साथ रहे।

डोंगरगढ़ से लौटने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। युवक ने युवती के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की और शादी के लिए अपने परिवार को साथ लाने का भरोसा दिया। हालांकि, 20 अप्रैल 2026 को फोन पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया और युवती से अपने परिवार की पसंद से शादी करने की बात कही।

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

युवती की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.