CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: पोड़ी से युवती लापता, ‘लव जिहाद या अपहरण’ परिजनों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

15 May 2026 | WEENEWS DESK | 65 views
CG NEWS: पोड़ी से युवती लापता, ‘लव जिहाद या अपहरण’ परिजनों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी में एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद से तनाव का माहौल है। परिजनों का सीधा आरोप है कि गांव में ही पंचर की दुकान चलाने वाले एक युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा किया है। युवती 5 मई से लापता है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा।

जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी निवासी 25 वर्षीय युवती बीते 5 मई से अपने घर से रहस्यमयी ढंग से गायब है। परिजनों का दावा है कि उसी दिन से गांव में पंचर बनाने वाला युवक शाहिद अफरीदी भी लापता है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और करीब एक दशक पहले यहां आकर बस गया था। परिजनों का गंभीर आरोप है कि यह केवल गुमशुदगी का मामला नहीं है, बल्कि युवक ने युवती को साज़िश के तहत अपने जाल में फंसाया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी के परिजनों को इस बात की पूरी जानकारी है कि वे दोनों कहां हैं, लेकिन वे जांच में सहयोग करने के बजाय तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे संदेह और गहरा होता जा रहा है।

घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने पर अब कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रतनपुर पुलिस ने शुरुआत में मामले को बेहद हल्के में लिया और केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। पुलिस की इसी सुस्ती और कथित लापरवाही से तंग आकर परिजनों को बिलासपुर एसएसपी की चौखट पर दस्तक देनी पड़ी। एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही युवती को सकुशल बरामद नहीं किया गया और आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.