CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: प्रधानमंत्री के आह्वान पर महापौर पैदल पहुंचे निगम कार्यालय

16 May 2026 | WEENEWS DESK | 43 views
CG NEWS: प्रधानमंत्री के आह्वान पर महापौर पैदल पहुंचे निगम कार्यालय

रायगढ़। CG NEWS रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान ने देश में ईंधन बचाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान का पालन करते हुए एक सराहनीय पहल की। महापौर सुबह अपने शासकीय आवास से पैदल चलकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उनके इस कदम की शहर में व्यापक चर्चा हो रही है और लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण व ईंधन बचत की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया है।

कार्यालय पहुंचने के बाद महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि वे लंबे समय से शहर के 48 वार्डों का सुबह साइकिल से भ्रमण करते आ रहे हैं। अब उन्होंने दैनिक कार्यों में भी साइकिल को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में ही शासकीय वाहन का उपयोग किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि बढ़ती ईंधन खपत और प्रदूषण को देखते हुए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का सम्मान करें और अधिक से अधिक पैदल चलने, साइकिल चलाने तथा ईंधन की बचत करने की आदत अपनाएं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ देश की आर्थिक बचत में भी योगदान मिलेगा।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.