अभनपुर। CG NEWS: अभनपुर में ग्राम चंडी में इन दिनों अवैध मुरूम खनन जोरों पर चल रहा है शासकीय भूमि तो एक तरफ सबसे बड़ी बात तो यह है कि निजी भूमि को भी मुरूम माफिया नहीं छोड़ रहे हैं। निवासी हुकुमचंद शर्मा मामन चंद शर्मा की एक निजी भूमि है जिसे मुरूम माफिया ने लगातार खोद कर वहा से सैकड़ों हाईवा मुरूम चोरी कर रहे हैं ।
मामले में जैसे ही जमीन मालिक वहां पर पहुंचे उनके भी पैरों से जमीन खिसक गई क्योंकि उनके निजी भूमि को पूरी तरह से खोद दिया गया था मामले में जमीन मालिक ने बंसल जी से बात करते हुए कहा है कि मामले में अगर जल्दी उचित कार्रवाई नहीं होगी तो वह अनशन पर बैठेंगे क्योंकि कई बार सरपंच से अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी मामले का निराकरण अब तक नहीं किया जा रहा है। यह खनन रात में 10 से 11:00 बजे शुरू होता है और सुबह 7:00 तक पूरे खनन को रोक दिया जाता है।