CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: रायगढ़ के एनटीपीसी प्लांट लेबर कॉलोनी में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 मजदूर झुलसे मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

25 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 166 views
CG NEWS: रायगढ़ के एनटीपीसी प्लांट लेबर कॉलोनी में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 मजदूर झुलसे मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

रायगढ़ । CG NEWS: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एनटीपीसी प्लांट के बाहर लेबर कॉलोनी में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब खाना बनाते दौरान गैस लिकेज होने से सिलेंडर मंे आग लग गया और करीब 7 मजदूर आग से झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक लारा एनटीपीसी प्लांट मंे काम करने वाले लेबर हर दिन की तरह काम कर शाम को वापस प्लांट के बाहर लेबर कॉलोनी में अपने घर पहुंचे। जहां करीब 7-8 लेबर वहां के एक मकान में रहते थे। शाम तकरीबन 7 बजे लेबर खाना बना रहे थे, तभी गैस लिकेज होने लगा और तभी अचानक से सिलेण्डर में आग लग गया। इससे वहां मौजूद मजदूर सरवानी निवासी खीरराम पटेल 36 साल, सक्ती निवासी शैलेन्द्र कुमार यादव 44 साल, बिहार का रहने वाला मंजय कुमार 22 साल, खरसिया सरवानी निवासी उपेन्द्र डनसेना 38 साल समेत 7 लेबर आग की चपेट में आकर झुलस गए।

घटना के बाद आसपास के अन्य मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल लेबरों ने किसी तरह झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले आए। जहां उनका ईलाज जारी है। वहीं कुछ झुलसे लेबरों को निजी अस्पताल मंे भी दाखिल कराया गया है।

इस संबंध मंे जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा की चिकित्सा अधिकारी कृषि सिंघल ने बताया कि यहां 4 मरीज करीब 9 बजे आए हैं। किसी निजी अस्पताल में प्रारंभिक ईलाज के बाद मरीज यहां आए हैं। 3 मरीज 30 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और एक उनसे थोड़ा ज्यादा झुलसा हुआ है। सभी का ईलाज जारी है।

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.