CG | Fri, 17 July 2026

No Ad Available

CG NEWS: सड़क सुरक्षा अभियान में बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण हटाए, 41 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

16 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 4 views
CG NEWS: सड़क सुरक्षा अभियान में बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण हटाए, 41 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

रायगढ़। CG NEWS सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर रायगढ़ जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाए और 41 से अधिक वाहनों पर करीब 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह संयुक्त अभियान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स द्वारा चलाया गया।

अभियान कांशीराम चौक, छातामुड़ा चौक सहित प्रमुख यातायात मार्गों पर संचालित किया गया। इस दौरान एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, एसडीएम महेश शर्मा, यातायात पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया। दुकानों के सामने बनाए गए अस्थायी शेड, अवैध निर्माण और सड़क पर किए गए कब्जों को तत्काल हटाते हुए संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।

कार्रवाई के दौरान राजमार्ग और प्रमुख चौराहों के आसपास बेतरतीब ढंग से खड़े भारी वाहनों एवं अन्य गाड़ियों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। यातायात बाधित करने और दुर्घटना की आशंका बढ़ाने वाले 41 से अधिक वाहनों से मौके पर ही करीब 41 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के राइट ऑफ वे क्षेत्र और सड़क किनारे निर्धारित 15 मीटर सीमा के भीतर बिना सक्षम अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने दुकानदारों, ढाबा संचालकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे औचक अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.