CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच लगाई गुहार

08 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 42 views
CG NEWS: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच लगाई गुहार

तखतपुर। CG NEWS: तखतपुर तहसील के ग्राम पंचायत डोमनपुर के ग्रामीणों ने श्मशान घाट की भूमि और वहां जाने वाले रास्ते पर कथित कब्जे को लेकर एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के श्मशान घाट की जमीन पर भोज कुमार चंद्राकर द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिससे ग्रामवासियों को अंतिम संस्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए शासन की राशि से मुरूम बिछाकर रास्ता बनाया गया था, लेकिन उक्त रास्ते को भी कब्जे में लेकर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। आरोप है कि श्मशान घाट जाने के लिए ग्रामीणों को रास्ता नहीं दिया जा रहा है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व गांव के पूर्व सरपंच का निधन हो गया था। रास्ता बंद होने के कारण उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार श्मशान घाट के बजाय निजी खेत में करना पड़ा था।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। मामले में तखतपुर एसडीएम नितिन तिवारी ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं तथा जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.