CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग की बड़ी दबिश, महिला समेत 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में अंग्रेजी-देशी शराब जब्त

25 May 2026 | WEENEWS DESK | 40 views
CG NEWS: शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग की बड़ी दबिश, महिला समेत 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में अंग्रेजी-देशी शराब जब्त

अभनपुर। CG CRIME NEWS: रायपुर आबकारी विभाग ने गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम ने नवापारा इलाके में दबिश देकर भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान कुल 46 बल्क लीटर से अधिक शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।

पहले मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत नवापारा निवासी दीपா दुलानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के कब्जे से 45.36 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसमें गोवा शराब 3.24 बल्क लीटर, प्लेन शराब 7.920 बल्क लीटर और मसाला शराब 34.2 बल्क लीटर शामिल है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 24 हजार 680 रुपये आंकी गई है।

वहीं दूसरे मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(B) के तहत नवापारा आहाता क्षेत्र से दिगेश सोनकर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1.98 बल्क लीटर विदेशी मदिरा CG Fine जब्त की गई, जिसकी कीमत 1320 रुपये बताई गई है।

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.