CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

03 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 175 views
CG NEWS: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

जांजगीर-चंपा । CG NEWS: शिवरीनारायण के केरा रोड पर पवन फ्यूल्स के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं।

हादसे में घायल लोगों की पहचान मुड़पार निवासी विजय कश्यप और 22 वर्षीय धनंजय केवट के रूप में हुई है, जो सिंगल गांव का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

विजय कश्यप को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि धनंजय को भी चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कार चालक की पहचान की जा रही है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.