सुकमा। CG NEWS: कोंटा बस स्टैंड पर यात्रियों की सतर्कता ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। पायल ट्रेवल्स की बस का चालक संदिग्ध हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने बस को रवाना होने से पहले ही रोक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ब्रीथ एनालाइजर और मेडिकल जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई।
आरोपी चालक प्रताप नायर ओडिशा के कोरापुट का रहने वाला है। पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में खड़ा कराया। चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि यात्रियों की सजगता से संभावित दुर्घटना टल गई। यात्रियों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।