CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: योग से राष्ट्र-निर्माण तक पहुंचा भाजपा का जिला प्रशिक्षण महाअभियान

22 May 2026 | WEENEWS DESK | 68 views
CG NEWS: योग से राष्ट्र-निर्माण तक पहुंचा भाजपा का जिला प्रशिक्षण महाअभियान

रायगढ़। CG NEWS: भाजपा के दो दिवसीय रायगढ़ जिला प्रशिक्षण महाअभियान का दूसरा दिन योग, प्राणायाम और राष्ट्र-निर्माण के संकल्पों के साथ संपन्न हुआ। अग्रोहा धाम में रात्रि विश्राम के बाद सुबह 5:30 बजे कार्यकर्ताओं का जागरण हुआ तथा 6:30 से 7:30 बजे तक योग एवं प्रार्थना सत्र आयोजित किया गया। योगाचार्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सूर्य नमस्कार किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि योग अनुशासित जीवन की पहली शर्त है और स्वस्थ शरीर में ही “राष्ट्र प्रथम” का स्वस्थ विचार जन्म लेता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान और 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित होने का उल्लेख करते हुए जनता से भी योगमय जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। प्रातः 9:30 बजे आयोजित अष्टम सत्र में रायगढ़ जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने बूथ प्रबंधन, आईटी और ‘मन की बात’ विषय पर विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीकांत सोमावार ने की। ठाकुर ने कहा कि सत्ता की रीढ़ कार्यकर्ता होता है और बूथ ही जीत का आधार है।

वहीं श्रीकांत सोमावार ने कहा, बूथ जीता तो भारत जीता। नवम सत्र में प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक साहू ने कार्य विस्तार और ओबीसी समाज की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है। सत्र की अध्यक्षता तिगनरंजन सिन्हा ने की। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत विषय पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल धान का कटोरा नहीं, बल्कि संस्कृति का कोहिनूर है। समापन सत्र में प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग डॉ. अवधेश जैन ने एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पंच निष्ठा पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम प्रभारी विकास केडिया ने अपनी जवाबदारी को बखूबी निभाया जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.