CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG Suicide News : पति ने पत्नी का किया ये हाल, फिर खुद उठाया ये खौफनाक कदम, पढ़िए दर्दनाक अंत की कहानी 

10 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 41 views
CG Suicide News : पति ने पत्नी का किया ये हाल, फिर खुद उठाया ये खौफनाक कदम, पढ़िए दर्दनाक अंत की कहानी 

धनेन्द्र, कोंडागांव। CG Suicide News : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मानसिक तनाव और बीमारी ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। ग्राम कोकोड़ी के गोकाड़भांटा जंगल के पास एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। (CG Suicide News )

मृतकों की पहचान धनेश्वर नेताम (35 वर्ष) और उनकी पत्नी सुबत्ती नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो करंजी कोकोड़ी के धरशली पारा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, दोनों 9 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के घर बनियांगांव गए हुए थे। दोपहर में वापस लौटते समय गोकाड़भांटा जंगल के पास पति धनेश्वर ने अचानक पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (CG Suicide News )

वारदात को अंजाम देने के बाद धनेश्वर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली (CG Suicide News)। ग्रामीणों के मुताबिक, धनेश्वर पिछले तीन महीनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

ये भी पढ़ें 

The post CG Suicide News : पति ने पत्नी का किया ये हाल, फिर खुद उठाया ये खौफनाक कदम, पढ़िए दर्दनाक अंत की कहानी  appeared first on Grand News.

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.