CG | Sun, 27 September 2026

No Ad Available

CG VIDEO : झांकी की रात युवतियों के बीच जमकर मारपीट, इंस्टाग्राम पर लेडी डॉन बनने का स्टेटस भी, लात-घूंसे चलाने का VIDEO वायरल

27 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 938 views
CG VIDEO : झांकी की रात युवतियों के बीच जमकर मारपीट, इंस्टाग्राम पर लेडी डॉन बनने का स्टेटस भी, लात-घूंसे चलाने का VIDEO वायरल

बिलासपुर। CG VIDEO : जिले में युवतियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कियों के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ विवाद झांकी की रात मारपीट में बदल गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरी घाट के पास का है। हैरानी की बात यह है कि मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर भी स्टेटस डालने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में नजर आ रही एक युवती की पहचान तान्या अली के रूप में बताई जा रही है, जिसका नाम पहले भी मारपीट के एक वायरल वीडियो में सामने आ चुका है।

" target="_blank">

बिलासपुर के पचरी घाट पुल के पास देर रात युवतियों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल वीडियो में युवतियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते झांकी की रात विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीले कपड़े में दिखाई दे रही युवती की पहचान तान्या अली के रूप में बताई जा रही है। इससे पहले भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तान्या का नाम सामने आया था। इसके पूर्व मे भी युवती तान्या के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। वहीं, ताजा घटना के बाद तान्या के इंस्टाग्राम अकाउंट से कथित तौर पर खुद को ताकतवर बताने और लेडी डॉन बनने से जुड़ा स्टेटस लगाए जाने की चर्चा है। हालांकि, मौजूदा घटना को लेकर पुलिस ने शिकायत मिलने से इनकार किया है और मामले की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। फिलहाल, मारपीट की असली वजह, घटना में शामिल युवतियों की संख्या और विवाद की शुरुआत कैसे हुई, इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.