CG | Mon, 06 July 2026

No Ad Available

CG VIDEO : झमाझम बारिश से जतमई का वाटरफॉल हुआ गुलजार, सैलानियों की लग रही भीड़

05 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 7 views
CG VIDEO : झमाझम बारिश से जतमई का वाटरफॉल हुआ गुलजार, सैलानियों की लग रही भीड़

पांडुका। CG VIDEO : प्रदेश व गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिर जतमई का वाटरफॉल बीती रात से हो रही बारिश से चालू हो गया है। जो पर्यटको को लुभाने के लिए काफी है बता दे की बीती रात से हो रही झमाझम बारिश से जहां खेत खलियानों में पानी बह रहा है। तो जतमई वा घटारानी जंगल का प्राकृतिक सौंदर्य अपने पूरे शबाब पर है। और यहां का वॉटरफॉल चालू हो गया है। साथ ही पूरी वादियां हरी-भरी हो गई है जहां लोग इन वादियों का लुफ्त उठाने पहुंचेंगे जून के महीने से यह जलप्रपात चालू हो जाता है पर इस बार जुलाई में चालू हुआ है । पर देर सही बारिश आई और पूरे मौसम को सुहावना बना दिया, रविवार होने की वजह से सुबह से ही लोग पानीं में भीगते हुए । मौसम का मजा लेते हुए नजर आए यह प्राकृतिक जलप्रपात अनायास ही सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है जिसका लोग आनंद ले रहे हैं।

" target="_blank">


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.