CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

सोशल मीडिया पर गन के साथ रील बनाने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई

12 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 70 views
सोशल मीडिया पर गन के साथ रील बनाने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़। CG VIDEO : जिले में सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले युवक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर खरसिया और धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कड़ी समझाइश दी है।

कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम आईडी से एक युवक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर हथियारनुमा ईयरगन के साथ रील बनाकर पोस्ट किया गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।जांच में युवक की पहचान दीदार अली, निवासी पुरानी बस्ती खरसिया के रूप में हुई, जो वर्तमान में धरमजयगढ़ क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि रील में प्रयुक्त हथियार ईयरगन है, जिसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती।

हालांकि, सार्वजनिक स्थल पर हथियार का प्रदर्शन कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कानून व्यवस्था की दृष्टि से अनुचित पाया गया। धरमजयगढ़ पुलिस ने युवक के विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

 

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.