CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायगढ़-महासमुंद में यलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

09 May 2026 | WEENEWS DESK | 49 views
CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायगढ़-महासमुंद में यलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है।

विभाग के मुताबिक इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक बदले मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के चलते खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने को कहा गया है।

प्रदेशभर में अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहने और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है, हालांकि 11 मई के बाद गरज-चमक की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

वहीं अगले 3 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में 39.4, सुकमा में 38.8, बिलासपुर में 37.4 और जगदलपुर में 36.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.