CG | Wed, 08 July 2026

No Ad Available

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, रहें सावधान

06 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 9 views
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, रहें सावधान

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बेमेतरा और बालोद जिलों के कुछ क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और तेज आंधी चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने सूरजपुर, सरगुजा (अंबिकापुर), जशपुर, कांकेर, कोरिया, कोरबा, रायगढ़, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। विशेषकर आकाशीय बिजली, तेज हवा और भारी बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासनों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.