CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

विष्णुदेव साय कैबिनेट में जल्द ही होगा विस्तार, नए चेहरों को मिलेगा मौका; इन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा

18 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 93 views
विष्णुदेव साय कैबिनेट में जल्द ही होगा विस्तार, नए चेहरों को मिलेगा मौका; इन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा



रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार जल्द ही होने वाला है। इस खबर ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। कहा जा रहा है कि इस विस्तार में भाजपा संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पसंद के तीन नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं।

इस विस्तार को लेकर अटकलें तब और तेज हो गईं जब पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल ने राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात की। हालांकि, अमर अग्रवाल ने इसे एक सामान्य और पहले से तय मुलाकात बताया है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा से पहले शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इस बार पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित मानी जा रही है।

संगठन के सूत्रों का कहना है कि नए मंत्रियों का चयन सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर होगा। अनुमान है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से हो सकता है। साथ ही, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक एक मंत्री को मौका मिल सकता है।

जिन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें बिलासपुर से अमर अग्रवाल, कुरुद से अजय चंद्राकर, दुर्ग से गजेंद्र यादव, अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल और आरंग से गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं। इनमें से तीन नेताओं को साय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही, संसदीय सचिवों और रिक्त निगम मंडल के अध्यक्षों की भी नियुक्तियां होंगी। यह परंपरा डॉ रमन सिंह के कार्यकाल से चली आ रही है। इन नियुक्तियों में अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.