गुजरात । CRIME NEWS: सूरत शहर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय युवक ने अपनी 70 साल की नानी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मामला पुणा थाना क्षेत्र के पर्वत पाटिया स्थित अनमोल कॉम्प्लेक्स का है।

मृतका लीलाबेन चंदूभाई चौधरी पिछले करीब 10 साल से अपने नाती हर्ष पटेल और उसकी बहन की देखभाल कर रही थीं। बताया जा रहा है कि हर्ष लंबे समय से बेरोजगार था और देर रात तक जागने व दिनभर सोने की आदत को लेकर नानी उसे लगातार समझाती थीं। गुरुवार दोपहर घर में सिर्फ नानी और नाती मौजूद थे। इसी दौरान काम करने और जिम्मेदारी समझने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर हर्ष ने रसोई से चाकू उठाकर नानी के गले पर हमला कर दिया।
गंभीर चोट लगने से लीलाबेन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पुलिस और परिवार वालों के सामने रोने का नाटक किया और झूठी कहानी गढ़ दी कि उसकी नानी ने खुद पर हमला किया था। उसने दावा किया कि बचाने के दौरान हाथापाई में चोट लग गई, लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ। सख्त पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी हर्ष पटेल को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
The post CRIME NEWS: 10 साल तक मां बनकर पाला… उसी नाती ने 70 साल की नानी का रेत दिया गला, वजह जानकर कांप उठेंगे आप appeared first on Grand News.