CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

CRIME NEWS: कूड़े के ढेर में ट्रॉली बैग से मिला युवती का शव, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

02 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 61 views
CRIME NEWS: कूड़े के ढेर में ट्रॉली बैग से मिला युवती का शव, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रोहतास,बिहार CRIME NEWS: बिहार के रोहतास जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डेहरी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के न्यू एरिया में कूड़े के ढेर पर पड़े लाल रंग के ट्रॉली बैग से उठती तेज दुर्गंध ने एक जघन्य हत्या का खुलासा कर दिया;

सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जब बैग को खुलवाया गया तो उसके अंदर एक युवती का शव रस्सियों से बंधा हुआ संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए, प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान मेहरूम खातून, निवासी चंदौली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जिसकी शादी डेहरी क्षेत्र में हुई थी;

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबसे पहले कूड़ा बीन रहे बच्चों की नजर इस भारी ट्रॉली बैग पर पड़ी, बदबू के कारण उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई;

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को यहां किसने और कब फेंका, वहीं इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.