CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

CRIME NEWS: नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, हुक्का कारोबार का भंडाफोड़

01 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 66 views
CRIME NEWS: नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, हुक्का कारोबार का भंडाफोड़

खमतराई ,रायपुर। CRIME NEWS: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना क्षेत्र के न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम में छापा मारकर हुक्का, प्रतिबंधित ई-सिगरेट और तंबाकू सामग्री के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है, जहां से करीब 25 लाख रुपये मूल्य का भारी जखीरा जब्त किया गया;

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने सुनियोजित रेड के दौरान गोदाम मैनेजर प्रबोध शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में अवैध भंडारण की पुष्टि की और किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित सामग्री महाराष्ट्र के पुणे से मंगाकर रायपुर शहर के विभिन्न इलाकों में मांग के अनुसार सप्लाई की जा रही थी,

जबकि इस पूरे नेटवर्क के मुख्य संचालक आकाश तलरेजा और नितिन सभागचंदानी फिलहाल फरार हैं; पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (संशोधित 2023) और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच जारी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.