धमतरी। GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से शुक्रवार को पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉ. रमन सिंह की सेहत के बारे में कुशलक्षेम पूछा। मुलाकात के दौरान पारिवारिक और सामाजिक विषयों पर भी बातचीत हुई। यह भेंट शिष्टाचार के तौर पर बताई जा रही है, जिसमें प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।