CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

विजय अमृतराज को पद्म भूषण मिलने पर सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की ओर से उपाध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता ने किया अभिनंदन

22 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 31 views
 विजय अमृतराज को पद्म भूषण मिलने पर सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की ओर से उपाध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता ने किया अभिनंदन

नई दिल्ली। : भारतीय टेनिस जगत के दिग्गज और सेवानिवृत्त पेशेवर टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण सम्मान मिलने के उपलक्ष्य में शनिवार को दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टेनिस संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी, भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी समिति के सदस्य और अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के उपाध्यक्ष व दिल्ली लॉन टेनिस संघ के अध्यक्ष रोहित राजपाल, सचिव सहित देशभर के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेल प्रशासक उपस्थित रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की ओर से छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के उपाध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विजय अमृतराज का सम्मान करते हुए उन्हें पद्म भूषण सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि विजय अमृतराज ने भारतीय टेनिस को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका यह सम्मान देश के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरणा प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी एवं महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सहित छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के सभी पदाधिकारियों ने भी विजय अमृतराज को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल योगदान की सराहना की है।

समारोह के दौरान उपस्थित खेल हस्तियों ने विजय अमृतराज की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्हें भारतीय खेल जगत की एक प्रेरणादायक शख्सियत बताया।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.