CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

गरियाबंद-जंगल के सन्नाटे में मिली बुजुर्ग की लाश… हत्या, हादसा या छिपा है कोई बड़ा राज? जांच में जुटी पुलिस

09 May 2026 | WEENEWS DESK | 40 views
गरियाबंद-जंगल के सन्नाटे में मिली बुजुर्ग की लाश… हत्या, हादसा या छिपा है कोई बड़ा राज? जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर कोड़ो हरदी मोड़ के पास जंगल में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसकी पहचान कर पाना फिलहाल बेहद मुश्किल बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शव करीब 15 से 20 दिन पुराना माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी। जंगल के भीतर मिले इस शव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मृतक कौन है? उसकी मौत कैसे हुई? क्या यह हत्या है, हादसा या फिर कोई और रहस्य? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।

मौके से एक टी-शर्ट और लुंगी बरामद की गई है, जिन्हें पुलिस महत्वपूर्ण सुराग मानकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद

चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.