CG | Wed, 22 July 2026

No Ad Available

गरियाबंद पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल एसपी ने 17 पुलिसकर्मियों के तबादले किए, तत्काल नई पदस्थापना पर जॉइन करने के निर्देश

21 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 7 views
गरियाबंद पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल एसपी ने 17 पुलिसकर्मियों के तबादले किए, तत्काल नई पदस्थापना पर जॉइन करने के निर्देश

गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने मंगलवार को पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल करते हुए 17 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना, चौकी, यातायात शाखा और विशेष शाखा में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक रक्षित केंद्र गरियाबंद, थाना राजिम, फिंगेश्वर, पाण्डुका, अमलीपदर, देवभोग, छुरा, शोभा, पीपरछेड़ी, यातायात शाखा और जिला विशेष शाखा में पदस्थ कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। कई आरक्षकों को रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि कुछ को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 2273/2026 के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश पर 21 जुलाई 2026 की तिथि अंकित है।

मुख्य तबादले

* निरीक्षक कृष्ण प्रसाद जगाड़े – जिला विशेष शाखा से रक्षित केंद्र गरियाबंद।

* प्रधान आरक्षक नितिन चौहान – थाना राजिम से रक्षित केंद्र।

* आरक्षक विकास कुमार कश्यप – यातायात शाखा से थाना राजिम।

* आरक्षक कमलेश कुमार ध्रुव – थाना पाण्डुका से थाना पीपरछेड़ी।

* महिला आरक्षक शशी– थाना छुरा से थाना देवभोग।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए हैं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.