CG | Sun, 26 July 2026

No Ad Available

Illegal plotting: कोनी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, सड़क और नाली बनाकर बेचने की शिकायत

24 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 12 views
Illegal plotting: कोनी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, सड़क और नाली बनाकर बेचने की शिकायत

बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के दावों के बीच कोनी क्षेत्र का एक मामला सामने आया है, जहां खसरा नंबर 309/3 में कथित तौर पर सरकारी जमीन पर सड़क और नाली बनाकर प्लॉट बेचने का आरोप है। शिकायत के बाद नगर निगम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे और अब यह मामला एसडीएम तक पहुंचने के बाद जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।

कोनी क्षेत्र के खसरा नंबर 309/3 में करीब एक एकड़ भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति प्लाटिंग किए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 18 डिसमिल शासकीय भूमि पर सड़क और नाली बनाकर कॉलोनी का स्वरूप दिया गया और नियमों की अनदेखी करते हुए प्लॉट बेचे गए। इस पूरे मामले की शिकायत नगर निगम तक पहुंचने के बाद निगम के उपायुक्त ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन करीब एक महीने बाद भी मौके पर स्थिति में कोई बदलाव नजर नहीं आया और प्लॉटों की खरीदी-बिक्री का सिलसिला अब भी जारी है।

अब यह मामला एसडीएम कार्यालय तक पहुंच गया है, जिस पर बिलासपुर एसडीएम मनीष साहू का कहना है कि प्रशासन को जो भी जानकारी प्राप्त हुई है, उसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज हैं, तो वे प्रशासन को उपलब्ध कराएं और जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है की अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है, और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.