CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

INDIA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का बयान, CJI को पत्र, बेरोजगारी-शिक्षा समेत 5 मुद्दों पर बनी सहमति

08 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 56 views
INDIA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का बयान, CJI को पत्र, बेरोजगारी-शिक्षा समेत 5 मुद्दों पर बनी सहमति

डेस्क। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन की बैठक के बात संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा आज हमारे INDIA गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें 25 राजनीतिक पार्टियां शामिल हुई थी। सभी ने अपनी-अपनी अलग अलग राय दी। उसके बाद हमने 5 मुद्दों पर सहमति जताई है और इनपर हम डटकर काम करेंगे, लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे। पहला बिंदु है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश को SIR को लेकर पत्र भेजने पर सहमति बनी। वोट चोरी और चुनाव चोरी को लेकर मुख्य न्यायधीश को पत्र दिया जाएगा। शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे और जेएमएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल हुए और अपनी राय रखी। वे भी इन सभी मुद्दों पर सहमत हैं।

" target="_blank">

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा केंद्र सरकार को मौजूदा नाजुक आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के मुद्दों और लोगों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। इस बात पर सहमति बनी कि सभी पार्टियां हर दो महीने में बैठक करेंगी, मॉनसून सत्र के दौरान संसद में समन्वय (तालमेल) बनाए रखने के लिए विपक्ष के नेता के कार्यालय में हर सुबह बैठकें होंगी। बैठक में पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की करेगी मांग।

INDIA गठबंधन की बैठक पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा जो भी बातें हुई वह मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा मीडिया को ब्रीफ कर दी गई हैं। 5 मुद्दों पर सहमति बनी है, हम सब लोग साथ हैं। हम तो पहले से कह रहे हैं कि बैलट पर चुनाव होंगे तो भाजपा कहीं टिकने वाली नहीं है।

1. ये सहमति बनी कि SIR और मतदाता सूची में हेरफेर तथा चुनाव की निष्पक्षता के संबंध में भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भेजा जाएगा।

ये पत्र उन्हें शीघ्र ही सौंपा जाएगा।

2. लाखों छात्रों को प्रभावित करने वाले अनेक गंभीर मुद्दों की स्थिति को देखते हुए ये सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि उनके कार्यकाल में NEET और CBSE परीक्षाओं में लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात हुआ है। नतीजा है कि आज लाखों युवा सड़कों पर खड़े हैं।

3. वर्तमान में बढ़ती गंभीर आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार और किसानों के मुद्दों को हम उठाते रहेंगे।

केंद्र सरकार को जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, जिसमें हम इन सारे मुद्दों को उनके सामने रखेंगे।

4. INDIA गठबंधन के सभी दल हर दो महीने में बैठक करेंगे। हमारी अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।

5. मानसून सत्र के दौरान संसदीय समन्वय जारी रहेगा और हर सुबह नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी।

 

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.