CG | Tue, 24 March 2026

No Ad Available

IPL 2026: RCB को लगा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर

24 Mar 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 4 views
IPL 2026: RCB को लगा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर

बेंगलुरु : IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खेमे में मायूसी छा गई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल निजी कारणों के चलते आगामी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। RCB के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने अधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि कर दी है।

पर्सनल सिचुएशन बनी वजह (Yash Dayal Out of IPL 2026)

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरसीबी के डायरेक्टर मो बोबाट ने यश दयाल की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा, हम पुष्टि करते हैं कि यश इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह एक कठिन व्यक्तिगत स्थितिसे गुजर रहे हैं। फ्रेंचाइजी के तौर पर हम हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। बोबाट ने आगे जोड़ा कि यश अभी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने रहेंगे, लेकिन सीजन-19 के लिए वह उपलब्ध नहीं हो पाएंगेतस्वीरों ने पहले ही दे दिया था संकेत

यश दयाल के बाहर होने की अटकलें तब तेज हो गई थीं जब हाल ही में सोशल मीडिया पर आरसीबी की नई टीम बस की तस्वीरें वायरल हुईं। इस पोस्टर में टीम के लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ियों के चेहरे थे, लेकिन यश दयाल वहां से नदारद थे।IPL 2026 Fastest Fifty : IPL के इतिहास में किसने मचाया तहलका? महज 13 गेंदों में ठोक दी थी फिफ्टी; टॉप-5 की लिस्ट देख चकरा जाएगा सिर!



RCB की गेंदबाजी पर संकट के बादल (RCB Squad Updates IPL 2026)

यश दयाल का बाहर होना आरसीबी के लिए दोहरा झटका है क्योंकि अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही शुरुआती कुछ मैचों के लिए अनुपलब्ध हैं। आपको बता दें यश दयाल ने पिछले सीजन में आरसीबी के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए थे और क्रिटिकल ओवरों में टीम को जीत दिलाई थी। फ्रेंचाइजी ने अभी तक यश दयाल के विकल्प का ऐलान नहीं किया है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आरसीबी यश दयाल की जगह किस भारतीय तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करती है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.