CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

Israel US Attack on Iran: Third World War? इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके; कांप उठी धरती

28 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 51 views
Israel US Attack on Iran: Third World War? इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके; कांप उठी धरती

Israel US Attack on Iran: मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है। इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान के 30 रणनीतिक ठिकानों को एक साथ निशाना बनाया गया है, जिससे पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है।धमाकों से दहली राजधानी तेहरान

ईरान की राजधानी तेहरान के मध्य इलाके में एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए हैं। रिपब्लिक इलाके में मिसाइलें गिरने की खबर है। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को आनन-फानन में किसी ‘सीक्रेट’ और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

इजरायल में परमाणु आपातकाल जैसी स्थिति

इधर, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पूरे देश में स्थायी आपातकाल की घोषणा कर दी है। तेल अवीव और बेन गुरियन एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। आसमान में सिर्फ फाइटर जेट्स की गूँज सुनाई दे रही है। सेना ने लोगों को बंकरों के पास रहने की चेतावनी जारी की है।






WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.