CG | Sat, 27 June 2026

No Ad Available

जंगल में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

22 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 16 views
जंगल में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद। जिले के ग्राम कोड़ोहरदी स्थित ठाकुर देव पड़ाव के पास बरसाती नाले से लगे जंगल में एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद ग्राम सरपंच नरेंद्र ध्रुव को इसकी सूचना दी गई।

सरपंच नरेंद्र ध्रुव ने तत्काल घटना की जानकारी गरियाबंद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिशिर पांडे की टीम मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद भेजा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वहीं शव की स्थिति को देखते हुए उसके चार से पांच दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.