CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

MAUSAM UPDATE: नवतपे के चौथे दिन बदला मौसम, अंधड़ के साथ ओले गिरे और झमाझम बारिश

28 May 2026 | WEENEWS DESK | 66 views
MAUSAM UPDATE:  नवतपे के चौथे दिन बदला मौसम, अंधड़ के साथ ओले गिरे और झमाझम बारिश

बस्तर। MAUSAM UPDATE: बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नवतपा के चौथे दिन मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज अंधड़, ओलावृष्टि और झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बीते कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बीच बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।

प्रदेशभर में इन दिनों नवतपा का असर देखने को मिल रहा है। बस्तर सहित कई जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, जिससे लोग गर्मी और उमस से बेहाल थे। वहीं गुरुवार को जगदलपुर में अचानक मौसम बदला और तेज अंधड़ के साथ ओले गिरने लगे। इसके बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। हालांकि तेज अंधड़ और ओलावृष्टि के चलते कुछ जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटने और जनजीवन प्रभावित होने की भी खबरें सामने आई हैं। फिलहाल मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.